breaking news

पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटा, यात्री भाड़ा यथावत

पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटा, यात्री भाड़ा यथावत

January 30th, 2015
Business

गढ़वा : हाल के दिनों में डीजल व पेट्रोल का मूल्य कई मर्तबा कम किया जा चुका है। बावजूद इसके यात्री वाहनों के किराया में कमी नहीं की गई है। वाहन चालक धड़ल्ले से यात्रियों से पुराना किराया वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। कई बार यात्रियों द्वारा वाहनों का किराया निर्धारित करने को ले प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास गुहार लगाई गई, मगर अभी तक वाहनों के किराया को कम नहीं किया गया है।

– 12 से 18 रुपये तक घटा तेल का दाम

पेट्रोल एवं डीजल का मूल्य बाजार आधारित किए जाने के बाद अभी तक पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में 12 से 18 रुपये तक की गिरावट आई है। जबकि यात्री वाहनों के किराए में एक रुपये भी कम नहीं किया गया है। जबकि पेट्रोल व डीजल का मूल्य यदि एक रुपये भी बढ़ता था तो वाहन का किराया पांच रुपये बढ़ा दिया जाता था। वर्तमान में डीजल 53.34 रुपये प्रति लीटर तथा पेट्रोल 59.74 रुपये प्रति लीटर की दूर से बिक रहा है। जबकि पूर्व में डीजल का मूल्य 64 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल का मूल्य 74 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका था।

– किस स्थान के लिए कितना किराया

वर्तमान में वाहन संचालकों द्वारा मेदनीनगर के लिए प्रति यात्री 35 रुपये वसूली जा रहे हैं। जबकि रांची का 190 रुपया, अंबिकापुर का 120 रुपया तथा रायपुर का 350 रुपया लिया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल का मूल्य घटने के बावजूद अन्य स्थानों के लिए भी यात्री भाड़ा यथावत है।

– क्या कहते हैं यात्री

विगत एक वर्ष के दौरान कई बार पेट्रोल व डीजल का मूल्य घटा है। मगर वाहनों के किराए में कमी नहीं की गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक यात्रियों से पुराना किराया ही वसूल रहे हैं।

रामकुमार, गढ़वा

– यदि एक रुपया पेट्रोल या डीजल का मूल्य बढ़ता था तो वाहन किराया 5 रुपये तक बढ़ा दिया जाता था। मगर पेट्रोल व डीजल का मूल्य घटने के बाद भाड़ा में कमी नहीं की गई है। वर्तमान में बढ़ा हुआ किराया ही वसूला जा रहा है।

डा. कुलदेव चौधरी, गढ़वा

– जिस प्रकार तेल का दाम बढ़ने से भाड़ा बढ़ाया जाता है। उसी प्रकार दाम घटने पर किराया कम किया जाना चाहिए था। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन भाड़ा निर्धारित करे।

ललित सिंह, गढ़वा

– पेट्रोल व डीजल के मूल्य में कमी आने के बाद वाहन किराया में भी कमी होनी चाहिए। मगर वाहन संचालक ऐसा नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पंकज तिवारी, गढ़वा

…….

इस प्रकार की शिकायत मिली है। वाहन संचालकों के साथ बैठक कर भाड़ा निर्धारित किया जाएगा। यदि यात्रियों से ज्यादा भाड़ा वसूला जा रहा है तो यह गलत है।

पशुपति नाथ मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin from the creators of Imoveis em Jundiai :: More at Plulz Wordpress Themes and Plugins

Read Next