बॉलीवुड: शाहरुख खान का नाम सुन आग बबूला हुई प्रियंका चोपड़ा, रिपोर्टर को सुनाई खरी खोटी

0
173
Newsvilla.in

प्रियंका चोपड़ा जिसे सभी देसी गर्ल के नाम से भी जानते हैं, अपनी शादशुदा ज़िन्दगी में काफी व्यस्त हैं, लेकिन आज कल उनकी अफेयर की चर्चा काफी हो रही है, अफवाहों के नदी में यह बात भी हो रही है कि प्रियंका चोपड़ा का अफेयर शाहरुख खान के साथ भी था, परन्तु समय के साथ दोनों अलग हो गए, एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख का नाम सुनना भी पसंद नहीं था।

प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रियंका प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब दे रही हैं, इसी बीच एक रिपोर्टर ने उनसे शाहरुख खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया, जिसे सुनकर वो नाराज़ हो जाती है और सवाल का जवाब देने से इंकार कर देती हैं, यह काफी पुराना वीडियो है जो की वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का नाम लेना तक गवारा नहीं

वीडियो 2013 के फिल्मफेयर अवॉर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, आपकी जानकारी के लिए बता दें इस प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका चोपड़ा काफी लेट पहुंची थी, जहां एक रिपोर्टर ने उनकी तुलना शाहरुख खान से कर दी थी, पूरे कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शाहरुख खान का एक बार भी नाम नहीं लिया।

प्रियंका की हॉलीवुड में एंट्री

2015 में प्रियंका चोपड़ा ने मूवी क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा था, यह उनका पहला इंटरनेशनल टीवी शो भी था जिसके लिए उन्हें पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड भी मिला था, इसके बाद वो इसके दूसरे सीजन में भी नजर आईं थीं, इसके बाद उन्होंने साल 2017 में मूवी बेवॉच में भी काम किया था, इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था

प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की शादी

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर पॉप सिंगर निक जोन्स से शादी कर ली, फैंस प्रियंका और निक की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here